निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह के रोड शो में पथराव, गाड़ी क्षतिग्रस्त

बेरमो और गोमिया में रोड शो कर प्रत्याशी मांगा रही थी जन समर्थन गिरिडीह लोकसभा चुनाव में सुशासन दल समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह ने अपने चुनावी अभियान के भाग के रूप में बुधवार को बेरमो और गोमिया में रोड शो किया। रोड शो फुसरो स्थित डॉ उषा सिंह पॉली क्लिनिक से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर फुसरो,

May 22, 2024 - 14:52
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-22-at-6.21.08-PM.jpeg

गिरिडीह लोकसभा चुनाव में सुशासन दल समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह ने अपने चुनावी अभियान के भाग के रूप में बुधवार को बेरमो और गोमिया में रोड शो किया। रोड शो फुसरो स्थित डॉ उषा सिंह पॉली क्लिनिक से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर फुसरो, कारगली गेट, गांधी चौक, जरिडीह, स्वांग, पोस्ट ऑफिस चौक गोमिया तक जाकर समाप्त हुई। उन्होंने फुसरो स्थित झारखंड के आंदोलनकारी निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन कर उन्होंने रैली की शुरूआत की। रोड शो में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो के दौरान डॉ उषा सिंह ने आम जनता को संबोधित किया और चुनाव में समर्थन देकर विजयी बनाने की आग्रह किया। रोड शो के दौरान डॉ उषा सिंह ने लोगों को अपने नीतियों और कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने जनता के समक्ष अपनी बातों को रखा और उनसे समर्थन देने का आग्रह किया। रोड शो के दौरान, वे समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद किया और उनके समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया। रोड शो में लोगों का सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखा गया। इस अवसर पर सुशासन दल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय, कुलदीप प्रजापति, विजय कुमार महतो समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

विपक्षियों की उड़ गयी है नींद : रामकिंकर पांडेय
निर्दलीय प्रत्याशी डॉ उषा सिंह के फुसरो से गोमिया तक आयोजित रोड शो के दौरान सुशासन दल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय की गाड़ी पर पत्थराव हुआ है। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना पर रामकिंकर पांडेय ने कहा कि विपक्षियों की नींद उड़ गयी है, इसलिए ऐसी निंदनीय हरकत करने पर वो मजबूर हो गए हैं। यह पत्थरबाजी विरोधी दलों के द्वारा करवायी गयी है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। डॉ उषा सिंह के बढ़ते जनाधार और उनके पक्ष में चल रहे लहर को देख कर अन्य दलों में चिंता की लकीरे खींच गयी है। उन्हें चुनाव में हार का डर सताने लगा है। इस कारण वे जैसे तैसे कर चुनाव जीतना चाहते हैं। रोड शो के दौरान पत्थरबाजी से पता चलता है कि उन्हें लगता है कि निर्दलीय श्रीमती सिंह के पक्ष में चल रहे प्रचार अभियान और जन समर्थन से हार तय है। लेकिन सुशासन दल समर्थित प्रत्याशी डॉ उषा सिंह को विजयी बनाने में हम सब जोर शोर से लगे हुए है। जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं, वहां भारी समर्थन मिल रहा है। इस बार गिरिडीह लोकसभा में बदलाव की लहर दिख रही है। इस संसदीय क्षेत्र की जनता डॉ उषा सिंह को सांसद बनाने का निर्णय ले चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User