जिला अस्पताल के सीएमएस व गार्ड पर अवैध वसूली का लगा आरोप

गन्ने का जूस बेचने वाले युवक ने लगाया वसूली न देने पर दुकान हटवाने का आरोप रायबरेली में लगातार जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व उनकी कार्यशैली को लेकर कोई ना कोई प्रश्न चिन्ह लग ही जाता है। यहां गन्ने का जूस बेचने वाले एक व्यक्ति ने अवैध वसूली न देने पर सीएमएस उनके गार्ड पर दुकान हटवाने का

Mar 04, 2025 - 15:25
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250304-WA0035.jpg

गन्ने का जूस बेचने वाले युवक ने लगाया वसूली न देने पर दुकान हटवाने का आरोप

रायबरेली में लगातार जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व उनकी कार्यशैली को लेकर कोई ना कोई प्रश्न चिन्ह लग ही जाता है। यहां गन्ने का जूस बेचने वाले एक व्यक्ति ने अवैध वसूली न देने पर सीएमएस उनके गार्ड पर दुकान हटवाने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बता दे की मंगलवार को यहां कोतवाली नगर क्षेत्र के जिला अस्पताल राणा बेनी माधव बक्स सिंह की बाउंड्री वॉल के किनारे नाले के इस पर फुटपाथ पर एक गन्ने का जूस बनाने वाला दुकानदार अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए दुकान लगता है। दुकानदार ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और उनके गार्ड द्वारा अवैध वसूली मांगने का आरोप लगाया है और मीडिया को बयान देकर अपना दर्द साझा किया। दरअसल उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के रहने वाले मदनलाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए जिला अस्पताल के बाउंड्री वाल से लगकर फुटपाथ पर वह गन्ने की,जूस की दुकान चलाता है। दुकानदार ने बताया कि जिला अस्पताल के बड़े साहब सीएमएस अपने गार्ड के साथ दुकान को जबरन हटवाने लगे पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जब वह दुकान यहां रख रहा था, तो उसे 5000 मांगे गए थे। जिसको लेकर दुकानदार देने के लिए भी राजी हो गया था और एक सप्ताह बीत जाने के बाद अब ₹10000 की मांग की जा रही है पीड़ित ने बताया कि वह गरीब आदमी है। इतने पैसे कहां से देगा इतने में ही गुस्साए अधिकारी ने आव ना देखा ताव दुकानदार दुकान समेत हटवा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User