जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर के रिसाव से मची अफरा-तफरी

रायबरेली के जिला अस्पताल में बड़ा हादसा होने से टल गया है। यहाँ शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने पर मरीज़ों में भगदड़ जैसी स्थिती बन गई। तीमारदार अपने मरीज़ों को बेड समेत वार्ड से बाहर निकाल ले गये। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लीक सिलेंडर को तुरंत बदलवा दिया, जिसके बाद ही मरी

Feb 14, 2025 - 12:17
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-14-at-5.04.21-PM.jpeg

रायबरेली के जिला अस्पताल में बड़ा हादसा होने से टल गया है। यहाँ शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने पर मरीज़ों में भगदड़ जैसी स्थिती बन गई। तीमारदार अपने मरीज़ों को बेड समेत वार्ड से बाहर निकाल ले गये। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लीक सिलेंडर को तुरंत बदलवा दिया, जिसके बाद ही मरीज़ व तीमारदारों ने राहत की सांस ली।

मामला शहर के राणा बेनी माधव सिंह जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का है। यहाँ सामान्य रूप से गंभीर मरीज़ों का इलाज चल रहा था तभी अचानक वहां लगे ऑक्सीजन सिलेंडर से गैस निकलने की तेज़ आवाज़ गूँजने लगी, साथ ही गैस की महक भी पूरे वार्ड में फैल गई। मरीज़ इस स्थिती को देख कर हड़बड़ा गये। तीमारदार किसी अनहोनी की आशंका के तहत अपने मरीज़ों को बेड समेत लेकर वार्ड के बाहर आ गये। तभी अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ों की काउंसिलिंग करते हुए आनन फानन लीक सिलेंडर बदल दिया। सिलेंडर बदले जाने के बाद मरीज़ व तीमारदारों ने राहत की सांस ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User