जीएम के निर्देश पर सुरक्षा कर्मियों की टीम ने जारंगडीह के विभिन्न ठिकानों पर मारे छापे

अवैध कोयला लदा पांच मोटरसाइकिल किया गया जप्त, मौके पर ही किया गया पुरी तरह क्षतिग्रस्त मंगलवार को अहले सुबह लगभग 6:30 बजे सीसीएल कथारा महाप्रबंधक के आदेशानुसार क्षेत्रीय गस्ती दल एवं जरांगड़ीह गस्ती दल संयुक्त रूप से जरांगडीह साइडिंग मनसा नगर बायपास रोड के किनारे कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी

Apr 02, 2024 - 10:43
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-02-at-3.12.40-PM.jpeg

मंगलवार को अहले सुबह लगभग 6:30 बजे सीसीएल कथारा महाप्रबंधक के आदेशानुसार क्षेत्रीय गस्ती दल एवं जरांगड़ीह गस्ती दल संयुक्त रूप से जरांगडीह साइडिंग मनसा नगर बायपास रोड के किनारे कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी किया गया। छापेमारी में गस्ती दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए। जिसमे 5 मोटरसाइकिल को जप्त कर पूर्ण रूप से छतिग्रस्त कर दिया गया। ततपश्चात लगभग 25 से 30 अवैध कोयला से भरा बोरा को पूर्ण रूप से फाड़ दिया गया, साथ ही बरामद कोयला को जरांगडीह कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया। जिसका वजन लगभग 3 टन बताया गया है।

इस छापेमारी अभियान में इबरार हुसैन क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी, नागेश्वर नोनिया ASSI, हेलेरियस कुजूर जरांगडीह सुरक्षा प्रभारी, देवांसु कुमार HSG, संजय कुमार दास SR.S/G, मुकेश कुमार सिंह JHG, ललिता कुमारी JHG, सरस्वती हंसदा JHG एवं अन्य जवान भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User