सलोन में कस्बे के मध्य सलोन कोतवाली हेतु अधिग्रहण भूमी पर बड़े पैमाने पर गौवंश के अवशेषों

विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सलोन को सौंप कर कार्यवाही करनें की मांग किया। बताते चलें सलोन में कस्बे के मध्य पुलिस के अधिग्रहित भूमि पर बड़े पैमाने पर गौवंश के अंग अवशेषों का जखीरा मिला है। जिससे हिंदू समाज आक्रोश में है। बजरंग दल के जिला संयोजक सुरेश सिंह ने

Apr 02, 2024 - 10:35
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-02-at-3.56.45-PM.jpeg

विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सलोन को सौंप कर कार्यवाही करनें की मांग किया। बताते चलें सलोन में कस्बे के मध्य पुलिस के अधिग्रहित भूमि पर बड़े पैमाने पर गौवंश के अंग अवशेषों का जखीरा मिला है। जिससे हिंदू समाज आक्रोश में है। बजरंग दल के जिला संयोजक सुरेश सिंह ने कहा पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे इतने गौवंश के अंग अवशेषों का मिलना कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन के कार्यप्रणाली और सूचना तंत्र पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

किसी भी कारण से न्याय संगत नहीं ठहराया जा सकता कस्बे के मध्य प्रदूषण का ख़तरे मे समाज को जानबूझकर डालने की साजिश की गई। पुलिस की भूमि पर यह कृत गैरकानूनी है। किसी भी तरह से इसको न्याय संगत नही ठहराया जा सकता । देर से पुलिस का पहुंचना और महीनों तक खबर ना रखना पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। चुनाव आदर्श आचार संगीता का खुला उल्लंघन है। गाय हिंदुओं की माता मानी जाती है। गौवंश और उसके अंगो की सरे खुलेआम तस्करी है और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का षड्यंत्र है। धूता जगतपुर बहाईं लालगंज रेलवे स्टेशन रायबरेली राजघाट के पास बछड़े को नगर पालिका के कूड़ेदान में जलाया जाना। यह सारी घटनाओं को हिंदुओं ने प्रशासन के सहयोग के साथ बर्दाश्त किया है। महोदया आपसे निवेदन है इस प्रकरण पर कठोर कार्रवाई हेतु प्राथमिक दर्ज करा कर पशुधन अधिकारी व सलोन प्रशासन को कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित करने की कष्ट करें। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सलोन संजय तिवारी, नगर अध्यक्ष पप्पू कौशल, प्रखंड मंत्री प्रशांत पटेल, गौरक्षा प्रमुख ज्ञान प्रकाश पाण्डेय आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User