टैंकर ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, 6 लोग घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायबरेली में तेज रफ्तार टैंकर ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया हैं। जिससे ई रिक्शा में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना आज दिनांक 1 मई 2024 दिन बुधवार को समय करीब 3:30 की है। यहां रायबरेली

May 01, 2024 - 13:59
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-01-at-6.29.01-PM.jpeg

रायबरेली में तेज रफ्तार टैंकर ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया हैं। जिससे ई रिक्शा में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना आज दिनांक 1 मई 2024 दिन बुधवार को समय करीब 3:30 की है। यहां रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारस चौराहा ओवरब्रिज पर सवारी भरे ई रिक्शा में तेज रफ्तार अनियंत्रित हुई टैंकर ने टक्कर मार दिया हैं। जिसमें ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शा में सवार स्कूली छात्र समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया हैं। टैंकर को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर एसके सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User