नामांकन के चौथे दिन 7 निर्दलीय प्रत्याशी सेमत एक अन्य पार्टी ने खरीदे नामांकन पत्र

रायबरेली में लोकसभा 36 के लिए कलेक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया को लेकर नामांकन के चौथे दिन सात निर्दलीय प्रत्याशियों समेत एक पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदे है। जबकि कई दिनों से यहां जिन पार्टी के उम्मीदवारों के लिए पूरे कलेक्ट्रट परिसर को बैरिकेडिंग कर छावनी में तब्दील किया गया है।

May 01, 2024 - 13:54
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-01-at-6.26.03-PM.jpeg

रायबरेली में लोकसभा 36 के लिए कलेक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया को लेकर नामांकन के चौथे दिन सात निर्दलीय प्रत्याशियों समेत एक पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदे है। जबकि कई दिनों से यहां जिन पार्टी के उम्मीदवारों के लिए पूरे कलेक्ट्रट परिसर को बैरिकेडिंग कर छावनी में तब्दील किया गया है। वह पार्टियां धरातल पर दिखाई तक नहीं दे रहे हैं। दिनांक 1 मई 2024 दिन बुधवार को रायबरेली जनपद की जिला निर्वाचन व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के कलेक्ट्रट परिसर स्थित डीएम कोर्ट में पांचवें चरण के लिए 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन यहां सात निर्दलीय प्रत्याशियों समेत बहुजन मुक्ति पार्टी ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जिसमें बहुजन मुक्ति पार्टी ने एक सेट तो वही साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने आठ फार्म खरीदे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 9 फार्म खरीदे गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User