ट्रक और एंबुलेंस में हुई भिड़ंत, एंबुलेंस में सवार चालक व ईएमटी हुआ घायल

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है, हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर में एम्बुलेंस छतिग्रस्त हो गई है। घटना आज दिनांक 23 जून 2024 दिन रविवार को रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिपुला चौर

Jun 23, 2024 - 14:22
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-23-at-5.49.08-PM.jpeg

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है, हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर में एम्बुलेंस छतिग्रस्त हो गई है। घटना आज दिनांक 23 जून 2024 दिन रविवार को रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिपुला चौराहे के पास मरीज छोड़कर लखनऊ से लौट रही 108 एंबुलेंस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए, एंबुलेंस में बैठे चालक व ईएमटी घायल हो गया हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए लाया गया है। यहां भर्ती कर दोनों का इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि एक की हालत नाजुक है। जिसको लखनऊ रेफर किया जा रहा है। वहीं दूसरे को जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User