शारदा नहर में बहता हुआ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, घटना की पुलिस कर रही जांच

रायबरेली के शारदा नहर में एक बहता हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल में जुट गई है। आपको बता दें आज दिनांक 23 जून 2024 दिन रविवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के स

Jun 23, 2024 - 14:15
Updated: 2 years ago
0 0
saw-rbl.jpg

रायबरेली के शारदा नहर में एक बहता हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल में जुट गई है। आपको बता दें आज दिनांक 23 जून 2024 दिन रविवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के समीप स्थित शारदा नहर में बहता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। भदोखर थाना अध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने बताया कि शव की पहचान करने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्र को सूचित किया गया है, शव काफी सड़ गल चुका है। जिसकी वजह से पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक कई दिन पुराना शव होने की आशंका जताई जा रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का मुख्य कारण पता चल पाएगा। फिलहाल थाने की पुलिस टीम लगाकर स्थानीय लोगों से मृतक युवक के बारे में पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User