ट्रक ने बुआ भतीजे को रौंदा , दर्दनाक मौत

रिपोर्ट : सर्वेश मिश्रा बछरावां, रायबरेली : बांदा बहराइच हाईवे पर कस्बा स्थित पानी टंकी बायपास चौराहे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए , बाइक सवार बुआ भतीजे को रौंद दिया । हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर प

Feb 13, 2024 - 15:45
Updated: 2 years ago
0 0
Offending-drivers-in-both-accidents-fled-the-scene_1702250142893_1702512860359-2.jpg

रिपोर्ट : सर्वेश मिश्रा

बछरावां, रायबरेली : बांदा बहराइच हाईवे पर कस्बा स्थित पानी टंकी बायपास चौराहे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए , बाइक सवार बुआ भतीजे को रौंद दिया । हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
मंगलवार शाम रसूलपुर गांव के रहने वाले रुपेश पुत्र कल्लू उम्र लगभग 22 वर्ष बाइक से अपनी बुआ रामकली पत्नी साहबदीन उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी राती थाना निगोहा जनपद लखनऊ के साथ बुआ के गांव थाना क्षेत्र निगोहा जा रहे थे। इसी दरमियान बांदा बहराइच हाईवे पर पानी टंकी बायपास चौराहे के निकट अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी । जिससे दोनों बुआ भतीजे ट्रक के टायर की चपेट में आ गए । हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी । ट्रक को कब्जे में लेकर चालाक को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User