जनपद रायबरेली के अभिनय सिंह ने जेईई मेंस परीक्षा में राजस्थान में लहराया परचम

परीक्षा में हासिल किये 99.6655 परसेंट सरेनी रायबरेली विकास खण्ड के ग्राम रामपुर कला के सपूत शिवप्रकाश सिंह के नाती व वीरेंद्र कुमार,अर्चना सिंह के पुत्र अभिनव सिंह ने जेईई मेन परीक्षा में राजस्थान में 99.6655 परसेंट अंक पाकर समूचे परिवार के साथ साथ पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। जैसे ही आज जेईई मे

Feb 13, 2024 - 15:08
Updated: 2 years ago
0 0
14-feb-rbl-top.jpg

सरेनी रायबरेली विकास खण्ड के ग्राम रामपुर कला के सपूत शिवप्रकाश सिंह के नाती व वीरेंद्र कुमार,अर्चना सिंह के पुत्र अभिनव सिंह ने जेईई मेन परीक्षा में राजस्थान में 99.6655 परसेंट अंक पाकर समूचे परिवार के साथ साथ पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। जैसे ही आज जेईई मेन 2024 जनवरी अटेम्प्ट परीक्षा का परिणाम पूरे देश का आया वैसे ही अभिवन का भी परिणाम उनके पिता ने सोसल मीडिया में साझा किया। वैसे ही उनको फोन द्वारा बधाइयां प्राप्त होने लगी। अभिनव ने एलबीएस कोटा राजस्थान से ही इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।जेईई मेन परीक्षा के परिणाम के बाद अनिल सिंह, धर्मराज सिंह, नागेंद्र सिंह, हरिओम सिंह जो अभिनव के सभी बड़े पापा है। अभिनव की इस कामयाबी पर बहुत खुश है माता अर्चना सिंह ने कहा कि हमारे साथ साथ अभिनव ने समूचे जनपद का सीना गर्व से ऊंचा किया है,आज का समय कम्पटीशन युग है ऐसे में राजस्थान में 99.6655 परसेंट को हासिल करना बड़े ही गर्व की बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User