तीन दिवसीय डे नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच पेनाल्टी शूट से हुआ निर्णय

बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के आरमो पंचायत स्थित विस्थापित गांव नयाबस्ती में तीन दिवसीय डे-नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन बजरंग फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में किया गया है। उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि गिरिजा देवी, जिला परिषद सदस्य शहजादी बानू, सांसद प्रतिनिधि ज

Sep 21, 2024 - 14:59
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-21-at-7.34.57-PM.jpeg

बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के आरमो पंचायत स्थित विस्थापित गांव नयाबस्ती में तीन दिवसीय डे-नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन बजरंग फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में किया गया है। उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि गिरिजा देवी, जिला परिषद सदस्य शहजादी बानू, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव और ज्योति कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और किक मारकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। उद्घाटन मैच में बजरंग क्लब नयाबस्ती और कथारा के बीच मुकाबला हुआ, दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें कथारा की टीम ने 7-6 से जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट का फाइनल 22 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें कुल 64 टीमों ने भाग लिया है। फाइनल समारोह में गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, दीपक महतो, डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी और भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। फाइनल के दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के बिजय सिंह, आकाश यादव, दिलीप यादव, पिंटू यादव, मनोज यादव, सुरेश यादव, रामेश्वर यादव, नेहाल, ताहीर अंसारी, सरीफ अंसारी, सचिन सिंह, विकास यादव, सूरज यादव, सुनील सिंह, कार्तिक सिंह और अन्य खेल प्रेमियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User