तीन माह पुराने सत्येंद्र सिंह की हत्या के मामले में फरार नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
रिपोर्ट : नन्हे कुमार मौर्य डलमऊ रायबरेली : कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर की कार्यशैली की बानगी देखने को मिली। जब लगभग तीन माह पुराने सत्येंद्र सिंह की हत्या के मामले में फरार नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला अपराध संख्या 0370/2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 में नामजद आरोपी नीतू सि
रिपोर्ट : नन्हे कुमार मौर्य
डलमऊ रायबरेली : कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर की कार्यशैली की बानगी देखने को मिली। जब लगभग तीन माह पुराने सत्येंद्र सिंह की हत्या के मामले में फरार नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला अपराध संख्या 0370/2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 में नामजद आरोपी नीतू सिंह पत्नी सत्येंद्र सिंह व विपिन सिंह पुत्र रामलखन सिंह निवासी मीरमीरानपुर उर्फ अल्हौरा डलमऊ रायबरेली के निवासी थे। घटना के बाद हत्यारोपी दोनों अभियुक्त नीतू सिंह व विपिन सिंह फरार थे। जिसमें न्यायिक प्रक्रिया के पूर्ण होते ही कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने विपिन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रकरण पर पवन कुमार सोनकर ने बताया कि दबिश दी जा रही है शीघ्र आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)