सर्पदंश से वृद्ध की हालत नाजुक

रिपोर्ट : सर्वेश कुमार मिश्रा बछरावां रायबरेली : देवपुरी गांव के रहने वाले विश्राम उम्र लगभग 67 वर्ष पुत्र सरजू को गुरुवार देर रात घर के सामने एक सांप दिखाई पड़ा । जिसे वह पड़कर कहीं दूर छोड़ने के लिए उस सांप को एक बोरी में भरने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच सांप को पकडते ही सांप ने विश्राम को डँस लिय

Mar 16, 2024 - 02:13
Updated: 2 years ago
0 0
16-rbl-sap.jpg

रिपोर्ट : सर्वेश कुमार मिश्रा

बछरावां रायबरेली : देवपुरी गांव के रहने वाले विश्राम उम्र लगभग 67 वर्ष पुत्र सरजू को गुरुवार देर रात घर के सामने एक सांप दिखाई पड़ा । जिसे वह पड़कर कहीं दूर छोड़ने के लिए उस सांप को एक बोरी में भरने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच सांप को पकडते ही सांप ने विश्राम को डँस लिया। चीख पुकार पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजन वृद्ध को इलाज के लिए लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक इंद्रभूषण जायसवाल ने बताया कि वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सांप को डिब्बे में लेकर पहुंचे सीएचसी, मचा हड़कंप
सर्पदंश के बाद ग्रामीणों ने सांप को पड़कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में भर लिया। मरीज विश्राम के साथ ही उस डिब्बे को लेकर ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए । सांप को देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। खैर चिकित्सक की हिदायत के बाद वह उस डिब्बे को लेकर चले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User