तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति पत्नी समेत एक अन्य को रौंदा, तीन घायल

रायबरेली में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपती समेत एक अन्य को रौंद दिया है। घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रायबरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां भर्ती करूं का इलाज किया जा रहा है। घटना आज दिनांक 18 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को समय करीब सुबह

Apr 18, 2024 - 14:17
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-18-at-3.28.39-PM.jpeg

रायबरेली में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपती समेत एक अन्य को रौंद दिया है। घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रायबरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां भर्ती करूं का इलाज किया जा रहा है। घटना आज दिनांक 18 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को समय करीब सुबह के 7:00 बजे की बताई जा रही है। यहां रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिक मऊ कॉलोनी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति हरिओम शर्मा उम्र 44 वर्ष व उनकी पत्नी कांति शर्मा 42 वर्ष तथा एक अन्य गुफरान को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें तीनों घायल हो गए घायल अवस्था में तीनों को रायबरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अतुल पांडे ने बताया है कि कांति शर्मा उम्र 42 वर्ष की हालत गंभीर है। भर्ती कर तीनों का इलाज किया जा रहा है। वह आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं घटना के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User