प्रगतिपुरम फ्यूल पंप पर जमकर हुई मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

रायबरेली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर 2 वाहन चालकों के बीच हुई कहा सुनी के बाद कार चालक ने डम्फर चालक को जमकर पीटा हैं। दो ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट का वीडियो पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 18 अप्रैल 2024

Apr 18, 2024 - 14:09
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-18-at-3.27.04-PM.jpeg

रायबरेली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर 2 वाहन चालकों के बीच हुई कहा सुनी के बाद कार चालक ने डम्फर चालक को जमकर पीटा हैं। दो ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट का वीडियो पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 18 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को मिल एरिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो ड्राइवर में कहा सुनी हो गई उसके बाद मारपीट हो गई है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कार्यवाही की जा रही है। यहां प्रगति पुरम कॉलोनी स्थित शक्ति ऑटो केयर पेट्रोल पंप पर मोहम्मद रिजवान ने अपनी गाड़ी पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कर दी जिस पर टैंकर चालक उम्र 55 वर्ष ने रास्ते से गाड़ी हटाकर किनारे खड़ी करने को कहा तो कार मलिक रिजवान ने टैंकर चालक की बेल्ट से पिटाई कर दी है। घटना से मौजूद वहां लोगों में हड़कंप मच गया। इसी बीच मौका पाकर पिटाई करने वाला कर चालक मौके से फरार हो गया। मारपीट की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User