दरोगा सौरभ बालियान पर महिला ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत

रायबरेली पुलिस अधीक्षक की निष्पक्ष कार्यशैली को कुछ पुलिस कर्मी लगातार बट्टा लगा रहे हैं। वा थाना अध्यक्ष की छवि को दरोगा अपनी कार्यशैली से धूमिल कर रहे हैं। जिले के मिल एरिया थाने में तैनात बेलगाम दरोगा के खिलाफ एक पीड़ित महिला ने जमीनी विवाद मामले में घर में घुसकर गाली-गलौज करने व मारपीट करने तथा

Mar 15, 2024 - 11:54
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-5.01.48-PM.jpeg

रायबरेली पुलिस अधीक्षक की निष्पक्ष कार्यशैली को कुछ पुलिस कर्मी लगातार बट्टा लगा रहे हैं। वा थाना अध्यक्ष की छवि को दरोगा अपनी कार्यशैली से धूमिल कर रहे हैं। जिले के मिल एरिया थाने में तैनात बेलगाम दरोगा के खिलाफ एक पीड़ित महिला ने जमीनी विवाद मामले में घर में घुसकर गाली-गलौज करने व मारपीट करने तथा पति को थाने ले जाकर जबरन हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया और एसपी से शिकायत की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 15 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रेम राजपुर गांव की रहने वाली पीड़ित महिला संगीता ने अपनी बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि। उसके पड़ोसी से उसका जमीन को लेकर एक मामला चल रहा है। इसी जमीनी विवाद मामले में मिल एरिया थाने में तैनात दरोगा सौरभ बालियान द्वारा दूसरे पक्ष के शिकायती पत्र पर जांच करने के लिए पहुंचे थे। जिसको लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि विपक्षियों से पैसे लेकर उसके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई और पति को थाने में ले जाकर जबरन मारपीट करते हुए हस्ताक्षर करवा लिया। मना करने पर जेल भेजने की धमकी दी दरोगा के उत्पीड़न से तंग आकर पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और जांच कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User