सदर एसडीएम कोर्ट में चल रहे जमीनी विवाद मामले में न्याय न मिलने को लेकर धरने पर बैठे पीड़ित

रायबरेली में जमीनी विवाद को लेकर सदर एसडीएम कोर्ट से न्याय न मिलने को लेकर पीड़ित स्थानीय पुलिस व सदर तहसील प्रशासन के खिलाफ एसडीम सदर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। आपको बता दे कि आज दिनांक 15 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को भदोखर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव के रह

Mar 15, 2024 - 11:48
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-5.09.07-PM.jpeg

रायबरेली में जमीनी विवाद को लेकर सदर एसडीएम कोर्ट से न्याय न मिलने को लेकर पीड़ित स्थानीय पुलिस व सदर तहसील प्रशासन के खिलाफ एसडीम सदर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। आपको बता दे कि आज दिनांक 15 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को भदोखर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव के रहने वाले पीड़ितों ने एक बार फिर रायबरेली जनपद के सदर तहसील में एसडीम सदर मिथिलेश त्रिपाठी के कार्यालय के सामने एसडीएम सदर कोर्ट से न्याय न मिलने को लेकर दो युवक धरने पर बैठे हैं। पीड़ितों ने बताया कि जमीनी विवाद मामले में एसडीएम कोर्ट में मामला चल रहा है। उसके बाद भी विपक्षी देवेंद्र रविंद्र द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। जबकि जमीन का सरकारी बंटवारा भी हो चुका है। यही नहीं पीड़ितों ने भदोखर थाना अध्यक्ष छुआ एसडीएम सदर पर जबरन कब्जा करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह अगर थाने व एसडीएम कार्यालय में आता है, तो उसे भगा दिया जाता है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है फिलहाल इस मामले को लेकर एसडीएम सदर मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि यह दोनों युवक यहां गलत तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मामला न्यायालय में जरूर है लेकिन दूसरा पक्ष इसका हकदार है। इसलिए वह अपने नंबर की जमीन पर निर्माण कर रहा है। फिलहाल अभी एसडीएम कोर्ट से किसी तरह की कोई स्वीकृति नहीं दी गई है, उसके बाद भी विपक्षी निर्माण कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User