दिन दहाड़े महिला से 60 हजार रुपये की हुई छिनतई, लोगो मे डर का महौल,प्रशासन जाँच मे जुटी
बेरमो : बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो पटेल चौक के समीप लुटेरों ने दिन दहाड़े भेड़मुक्का निवासी फातिमा खातून से 60 हजार रुपए छिनतई कर फरार हो गये। फातिमा खातून ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के द्वारा बैक से लोन ली। लोन का 60 हजार रुपये घर लेकर आ रही थी। तभी बाईक सवार दो युवक आये और पैसे छिनतई कर फरार हो
बेरमो : बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो पटेल चौक के समीप लुटेरों ने दिन दहाड़े भेड़मुक्का निवासी फातिमा खातून से 60 हजार रुपए छिनतई कर फरार हो गये। फातिमा खातून ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के द्वारा बैक से लोन ली। लोन का 60 हजार रुपये घर लेकर आ रही थी। तभी बाईक सवार दो युवक आये और पैसे छिनतई कर फरार हो गये। फतिमा खातून ने बताया कि वह अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर थी तब यह घटना घटी। इस तरह दिन दहाड़े घटना होने से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है एवं डर का माहौल भी बना हुआ है। वहीं बेरमो प्रशासन के द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह का कोई सफलता पुलिस को नहीं मिली थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)