दुनिया को दिया सत्य व अहिंसा की सीख : सीता राणा

रिपोर्ट :- मुकेश कुमार महात्मा गांधी के 76 वा पुण्यतिथि के अवसर पर धनबाद कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका

Jan 30, 2024 - 07:30
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-30-at-4.30.42-PM.jpeg

रिपोर्ट :- मुकेश कुमार

महात्मा गांधी के 76 वा पुण्यतिथि के अवसर पर धनबाद कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सत्य और अहिंसा का पाठ पूरी दुनिया को दिया। रामराज्य की कल्पना की। समाज में आखरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की इसके हक और अधिकार के लिए आवाज उठाई। भारत से अंग्रेजों को बाहर किया और आजादी का स्वाद भारतवासियों को दिया। 1948 के क्रूर समय में उनका साथ छूट गया। आज भी महात्मा गांधी के विचार पथ प्रदर्शक की तरह हैं। उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चल कर ही राष्ट्र मजबूत और सशक्त बनेगा। राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए यह सबसे जरूरी तत्व है कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर लोग चलें। जिला महासचिव रूबी खातून ने कहा कि महात्मा गांधी सादगी के प्रतीक थे। जीवन भर सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चले। पूरी दुनिया ने उनके विचारों को स्वीकार किया। इससे अलग होकर कोई देश तरक्की नहीं कर सकतामौके पर महिला कांग्रेस की सचिव हेमंती जयसवाल, बलियापुर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष देवंती देवी आदि मौजुद थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User