राहुल गांधी के धनबाद आगमन पर धनबाद जिला 20 सूत्री समिति द्वारा तैयारी हेतु बैठक संपन्न : ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह

धनबाद जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रजेंद प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे आगामी 3 - 4 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से आरंभ होकर मुंबई तक जाएगी, जो 3 फरवरी के रात मे धनबाद पहुंच रही है। राहुल गांधी के स्वागत एवं न्याय यात्रा के

Jan 30, 2024 - 07:26
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-30-at-4.28.05-PM.jpeg

धनबाद जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रजेंद प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे आगामी 3 - 4 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से आरंभ होकर मुंबई तक जाएगी, जो 3 फरवरी के रात मे धनबाद पहुंच रही है। राहुल गांधी के स्वागत एवं न्याय यात्रा के सफलता लिए बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि धनबाद जिला में राहुल गांधी जी का स्वागत एवं भारत छोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगा, हजारों हजार की संख्या मे कांग्रेस पार्टी के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ धनबाद जिला के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे, एवं राहुल गांधी का स्वागत कर उनकी बातों को सुनेंगे राहुल गांधी मन की नहीं बल्कि आम जनों की बात धनबाद जिला के आमजनों के साथ करेगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश का कोने कोने में भरपूर समर्थन मिल रहा है, चाहे मणिपुर हो या नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और आगामी 2 फरवरी को झारखंड प्रदेश के पाकुड़ जिला मे प्रवेश करेगी एवं तीन एवं चार फरवरी को धनबाद मे राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा प्रस्तावित है। जिसे झारखंड सहित धनबाद जिला में आम जनों का अपार समर्थन मिलेगा। बैठक मे मुख्य रूप से मदन महतो, शमशेर आलम , मनोज यादव, जहीर अंसारी, रमेश राय, विजय शंकर मिश्रा, इंद्रदेव मंडल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User