दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली में दो दिन से लापता 18 साल के युवक का जंगल में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चाकुओं के कई घाव मिले हैं। पुलिस ने मामले में हत्यारे की तलाश व तहकीकात शुरू कर दी है। इस

Jun 17, 2024 - 13:53
Updated: 2 years ago
0 0
Dead-body.webp

रायबरेली में दो दिन से लापता 18 साल के युवक का जंगल में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चाकुओं के कई घाव मिले हैं। पुलिस ने मामले में हत्यारे की तलाश व तहकीकात शुरू कर दी है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के रहने वाले 18 साल का अमन पिछले दो दिनों से लापता था। काफी खोजबीन की गई तो देर रात जीएसटी स्कूल के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे जंगल में एक शव मिलने की सूचना मिली। जो कि अमन का ही था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का एकलोता लाडला था। खेतीबाड़ी का काम किया करता था। उसकी इस प्रकार से निर्मल हत्या कैसे हो गई यह कोई समझ नहीं पा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने परिवार जनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User