बलिदान और त्याग को प्रेरित करने वाला बकरीद : इफ़्तेख़ार

गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़कीपुनू, हुरलूंग, मंगरो, लोधी, कंडेर, धवैया, जगेश्वर, कंडेर, पचमो, ललपनिया, कोदवाटांड, झिरकी, साडम, होसिर मस्जिद मोहल्ला, करमाटांड, लटकूटा, स्वांग गोमिया आदि इलाकों में शांतिपूर्ण बकरीद त्यौहार संपन्न हो गया। इस दौरान में अल्पसंख्यक समुदाय केलोग विभिन्न मस्जिद में सामू

Jun 17, 2024 - 14:02
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-17-at-7.28.08-PM.jpeg

गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़कीपुनू, हुरलूंग, मंगरो, लोधी, कंडेर, धवैया, जगेश्वर, कंडेर, पचमो, ललपनिया, कोदवाटांड, झिरकी, साडम, होसिर मस्जिद मोहल्ला, करमाटांड, लटकूटा, स्वांग गोमिया आदि इलाकों में शांतिपूर्ण बकरीद त्यौहार संपन्न हो गया। इस दौरान में अल्पसंख्यक समुदाय केलोग विभिन्न मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा करने के बाद बकरे का कुर्बानी किये। बकरीद के त्यौहार के मौकेपर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए स्थानीय प्रशासन बिल्कुल चौकस थी। बक़रीद को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया व गोमिया थाना प्रभारी को काफी सक्रिय देखा गया।

इसके साथही विभिन्न थानों के थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में सड़कों में घूमते नजर आए। झारखंड आंदोलनकारी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता इफ्तेखार महमूद ने इलाका वासियों को बकरीद का मुबारक देते हुए भाईचारा के साथ त्योहार संपन्न होने के लिए प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User