धनबाद में आयोजित रोटरी जिला 3250 के वार्षिक अवार्ड समारोह में रोटरी क्लब चास को पुरस्कृत किया गया

रोटरी क्लब चास को समाज के प्रति समर्पित सेवाओं एवं अधिक से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पुरस्कृत किया गया। ये पुरस्कार स्वास्थ्य जागरूकता, मेंबरशिप ग्रोथ, वोकेशनल क्षेत्र एवं सेवाओं के क्षेत्र में अद्वित्य योगदान के लिए प्रदान किया गया। रो ललित चोपड़ा को बेस्ट सहायक का अवार्

Jun 29, 2025 - 14:48
Updated: 1 year ago
0 0
bokaro-10.jpg

रोटरी क्लब चास को समाज के प्रति समर्पित सेवाओं एवं अधिक से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पुरस्कृत किया गया। ये पुरस्कार स्वास्थ्य जागरूकता, मेंबरशिप ग्रोथ, वोकेशनल क्षेत्र एवं सेवाओं के क्षेत्र में अद्वित्य योगदान के लिए प्रदान किया गया। रो ललित चोपड़ा को बेस्ट सहायक का अवार्ड मिलाकर 5 अवार्ड रोटरी क्लब चास को मिले।

रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने कहा कि ये सम्मान समाज में हमारे समर्पण और योगदान का मूल्यांकन है। रोटरी क्लब के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि हम आगे भी इसी तरह समझ में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। यहां उल्लेखनीय है की पूरे झारखंड और बिहार को मिलाकर रोटरी क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रोटरी क्लब चास की तरफ से अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा, सचिव मुकेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पूजा बैद, सिद्धार्थ पारख,ललिता चोपड़ा, रितु अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल ने समारोह में हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User