बोकारो : हुल दिवस हमारे लिए गौरव का पल : सचिन महतो

आजसू पार्टी ने हुल क्रांति के 170वें दिवस पर वीर सिधो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि आजसू पार्टी द्वारा आज हुल क्रांति के 170वें वर्ष के अवसर पर हुल क्रांति के महानायक वीर सिधो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आई टी आई मोड़ स्थित सिधो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण क

Jun 30, 2025 - 09:53
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-30-at-2.34.06-PM.jpeg

आजसू पार्टी ने हुल क्रांति के 170वें दिवस पर वीर सिधो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

आजसू पार्टी द्वारा आज हुल क्रांति के 170वें वर्ष के अवसर पर हुल क्रांति के महानायक वीर सिधो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आई टी आई मोड़ स्थित सिधो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीर सिधो-कान्हू के बलिदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा,

"सिधो-कान्हू हुल क्रांति के नायक थे जिन्होंने अंग्रेजी शासन की नींव को हिला दिया। उनका बलिदान झारखंडी स्वाभिमान का प्रतीक है। आज हमें उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।"

पार्टी के केंद्रीय सचिव अश्विनी महतो ने कहा,

"हुल क्रांति कोई सामान्य विद्रोह नहीं था, बल्कि यह आदिवासी समाज की चेतना और अधिकारों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक आंदोलन था। आज की पीढ़ी को उनके संघर्ष से सीखने की जरूरत है।"

जिला उपाध्यक्ष अनिल झा ने कहा,

"सिधो-कान्हू ने अन्याय और शोषण के खिलाफ जो बिगुल फूंका था, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। आजसू पार्टी हमेशा उनके सिद्धांतों पर चलकर झारखंडी समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करती रहेगी।"

मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो, जिला सचिव विकास महथा, मिथलेश महतो, अभय शर्मा, तापेश महतो, गोपी नाथ महतो, बिरेंद्र हरि, मोहित सिंह, लखिन्दर महतो, भृगु महतो, बंकिम चन्द्र महतो, अर्जुन महतो, दिनेश महतो, युधिष्ठिर हाज़रा, अजीत पांडे, मुन्ना ओझा आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User