धनबाद सांसद ढूल्लू महतो से आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात किया

तीन सूत्रीय मांग पत्र सौपा रिपोर्ट : अविनाश कुमार धनबाद सांसद ढूल्लू महतो के चिटाही स्थित आवासीय कार्यालय में आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर लंबित तीन सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा किया। आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश के लोगों ने बताया कि मार्च 202

Jun 16, 2025 - 14:58
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-16-at-7.57.48-PM.jpeg

तीन सूत्रीय मांग पत्र सौपा

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

धनबाद सांसद ढूल्लू महतो के चिटाही स्थित आवासीय कार्यालय में आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर लंबित तीन सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा किया। आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश के लोगों ने बताया कि मार्च 2025 से लंबित मानदेय का भुगतान, पोषाहार राशि में यथोचित वृद्धि और समयबद्ध भुगतान, दो वर्षों से लंबित भवन किराया का समाधान रखा। कहा कि मार्च 2025 से लंबित मानदेय का भुगतान नहीं होने से हम लोगों के सामने परिवार चलाने में काफी समस्या हो रही है। जिसे लेकर सरकार के द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। वहीं पोषाहार राशि में भी वृद्धि नहीं किया जा रहा है और समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे काफी परेशानी हो रही है 2 वर्षों से लंबित भवन का किराया भी समाधान नहीं किया जा रहा है। धनबाद सांसद ढूल्लू महतो ने कहा कि सभी मांगों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सहित संबंधित विभागों तक शीघ्रता से पहुँचाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User