मजदूरों के हक अधिकार के लिए एजेकेएसएस लड़ाई लड़ेगी : सतीश सिन्हा

रिपोर्ट : अविनाश कुमार अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के क्षेत्रीय समिति का एक बैठक सांसद आवासीय कार्यालय मकोली में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सचिव नरेश प्रसाद महतो ने किया। इस अवसर एसडीओसीएम परियोजना के बीएलए आऊटसोर्सिंग के दर्जनों श्र

Jun 16, 2025 - 15:21
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-16-at-7.58.48-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के क्षेत्रीय समिति का एक बैठक सांसद आवासीय कार्यालय मकोली में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सचिव नरेश प्रसाद महतो ने किया। इस अवसर एसडीओसीएम परियोजना के बीएलए आऊटसोर्सिंग के दर्जनों श्रमिको ने मुख्य अतिथि केन्द्रीय महासचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सतीश सिन्हा के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में आगामी 2 जुलाई 25 को विभिन्न मांगो को लेकर एसडीओसीएम परियोजना कार्यालय के सामने धरना व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। केन्द्रीय महासचिव ने ढोरी क्षेत्र के सभी यूनिट के अध्यक्ष व सचिव को सदस्यता बढ़ाने एवं मजदूर के हर समस्या को प्रबंधन द्वारा निष्पादन करने का निर्देश दिया गया । संघ में मिथलेश कुमार महतो, आनन्द महतो सन्नी कुमार, रंजन कुमार, बिमलेश गिरी, श्रीकांत सिंह, रामकिशुन गिरी, शंकर गिरी, बीरु हरि सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, अशोक चौहान, सुरेश महतो, संतोष रजक, गोपाल कुमार, प्रेमचन्द महतो, देवानन्द राम, कृष्णा महतो, बबलु महतो, विक्की मेहता, महेश देशमुख, हिमराज विद्यार्थी, पप्पु सिंह, अनंतलाल उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User