सड़क दुर्घटना मे घायल बच्ची का ईलाज का खर्च उठाया बेरमो विधायक कुमार जयमंगल

रिपोर्ट : अविनाश कुमार विगत दिनों बेरमो विधानसभा क्षेत्र के निवासी अरविंद मांझी की सुपुत्री बिनीता कुमारी स्कूल जाते समय एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा की आवश्यकता थी। आर्थिक स्थिति कमज

Jun 16, 2025 - 15:34
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-16-at-7.59.40-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

विगत दिनों बेरमो विधानसभा क्षेत्र के निवासी अरविंद मांझी की सुपुत्री बिनीता कुमारी स्कूल जाते समय एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा की आवश्यकता थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अरविंद मांझी जी इस इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थ थे। इसकी जानकारी लोगो ने बेरमो विधानसभा के विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह को दिया। उन्होंने बिनीता कुमारी के इलाज का खर्च वहन करने की बात किया। कहा कि बच्ची के ईलाज मे जो भी खर्च होगा मै खर्च करूंगा। उनकी यह पहल सिर्फ एक बच्ची के जीवन को आशा की नई किरण देने वाली नहीं है। बल्कि यह भी दर्शाती है कि जब नेता वास्तव में जनता के दुःख-दर्द को अपना समझते है। सभी लोगो ने उनका आभार जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User