नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर के बेटे का चयन हुआ T20 में

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह रायबरेली के युवा क्रिकेटर सुधांशु सोनकर ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के पुत्र सुधांशु का चयन उत्तर प्रदेश की आईपीएल टी20 लीग के लिए हुआ है, जिससे शहरवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। सुधांशु ने अपने

Jun 19, 2025 - 13:35
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-19-at-6.59.21-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

रायबरेली के युवा क्रिकेटर सुधांशु सोनकर ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के पुत्र सुधांशु का चयन उत्तर प्रदेश की आईपीएल टी20 लीग के लिए हुआ है, जिससे शहरवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। सुधांशु ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत रायबरेली से की और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले वे कर्नाटक स्टेट की अंडर-16 टीम, उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम और रणजी ट्रॉफी 2023 में भी खेल चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे रायबरेली को गर्व का अवसर प्रदान किया।

सुधांशु के आईपीएल टी20 चयन की खबर फैलते ही लोग उनके घर पहुंचे और उनके माता-पिता को बधाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह रायबरेली के आरपी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया, उसी तरह सुधांशु भी भविष्य में देश के लिए खेलकर रायबरेली और भारत का नाम ऊंचा करेंगे। सुधांशु की इस सफलता को देखकर युवाओं में भी जोश और प्रेरणा का संचार हुआ है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है। रायबरेलीवासी सुधांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User