नगर पालिका में मिली करारी शिकस्त के बाद फिर सुझाव पेटिक लेकर मीडिया से रूबरू हुए लोकसभा 36 के जिला प्रभारी

रायबरेली में वर्ष 2023 में हुए नगर पालिका परिषद के हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बनाए गए चुनाव प्रभारी व भाजपा को कांग्रेस पार्टी ने करारी शिकस्त दी थी। एक बार फिर उसी कांग्रेस को हराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिस पीयूष मिश्रा को रायबरेली लोकसभा 36 से चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनक

Mar 03, 2024 - 15:13
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-03-at-7.16.19-PM.jpeg

रायबरेली में वर्ष 2023 में हुए नगर पालिका परिषद के हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बनाए गए चुनाव प्रभारी व भाजपा को कांग्रेस पार्टी ने करारी शिकस्त दी थी। एक बार फिर उसी कांग्रेस को हराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिस पीयूष मिश्रा को रायबरेली लोकसभा 36 से चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके द्वारा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से रूबरू होते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर वार्ता की गई हैं। पीयूष मिश्रा यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर जनता से सुझाव मांगने के लिए सुझाव पेटिका लेकर पहुंचे हैं। जानकारी अनुसार बता दे कि शहर के गोरा बाजार स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा 36 के जिला प्रभारी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सुझाव पेटिका के तहत भाजपा ने जनता से उनका सुझाव मांगा है। आपको बता दे कि आज दिनांक 3 मार्च को रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरा बाजार स्थित भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा 36 के प्रभारी पीयूष मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि चुनाव के पहले तैयार होने वाले संकल्प पत्र से पहले 3 मार्च से 15 मार्च तक अगर कोई व्यक्ति अपने जनपद की समस्या बताना चाहता है, तो वह अपने जिले की समस्या को लिखकर सुझाव पत्रिका में डाल दे सुझाव पेटी का जनपद की पांचो विधानसभा में रखी जाएगी। जिसके कलेक्शन के लिए जनपद में दो विन दी गई हैं। यह वह जनपद के सभी पांचो विधानसभा में जाकर सुझाव पेटिका का कलेक्शन करने के बाद उनको दिल्ली ले जाएंगे। इसके बाद सुझावों के आधार पर भाजपा अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी, जो चुनाव के दौरान घोषणा घोषणा पत्र में दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User