पेशी पर लाए गए कैदी और पुलिस के बीच जमकर हुई गाली गलौज, वीडियो वायरल

रायबरेली के दीवानी न्यायालय में योगी सरकार की सख्त कार्यशैली के बाद भी दबंग अपराधियों के हौसले बुलंद है। यहां खुलेआम पुलिस वैन में सवार कैदी द्वारा गाली गलौज करते हुए पुलिस को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो को लेकर आज दिनांक 3 मार्च 2024 दिन रविवार को कोतवाली पुलिस ने बता

Mar 03, 2024 - 15:07
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-03-at-7.19.18-PM.jpeg

रायबरेली के दीवानी न्यायालय में योगी सरकार की सख्त कार्यशैली के बाद भी दबंग अपराधियों के हौसले बुलंद है। यहां खुलेआम पुलिस वैन में सवार कैदी द्वारा गाली गलौज करते हुए पुलिस को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो को लेकर आज दिनांक 3 मार्च 2024 दिन रविवार को कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार को जिला कारागार से एक कैदी दीवानी न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। जिसमें किसी बात को लेकर पुलिस और कैदी के बीच झड़प हो गई वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर कार्यवाही की जाएगी। वायरल वीडियो में पुलिस वैन में चढ़े जिला कारागार के कैदी द्वारा बद्दी बद्दी गालियां देते हुए कहा जा रहा है कि सोनकर तुम्हारे दोनों स्टार नोच लिए जाएंगे कोई बचा नहीं पाएगा तुमको। कैदी ने सीना ठोकते हुए कहा कि कोई बचा नहीं पाएगा ऐसी कई धमकी भरी बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में देख रहा शख्स एक मुकदमे में जिला कारागार में बंद है, जो पेशी पर आया था लेकिन किसी बात को लेकर वह वह दर्जनों मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के बीच गाली गलौज करते हुए वीडियो में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना यह है, कि रायबरेली पुलिस द्वारा इस अभद्रता भरे वीडियो पर क्या कार्यवाही करती है, यह तो आने वाला समय बताएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User