न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने की इस्तीफे की घोषणा, BJP में शामिल होकर लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

कोलकाता : न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। वहीं दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक न्यायाधीश गंगोपाध्याय के सात मार्च को भाजपा में शामिल होने की संभावना है। न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को लोकसभा चुनाव के लिए भाज

Mar 03, 2024 - 11:53
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-03-at-5.21.35-PM.jpeg

कोलकाता : न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। वहीं दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक न्यायाधीश गंगोपाध्याय के सात मार्च को भाजपा में शामिल होने की संभावना है। न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने रविवार को अपने इस्तीफे की घोषणा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। वहीं दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक न्यायाधीश गंगोपाध्याय के सात मार्च को भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता

पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक से न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि न्यायाधीश गंगोपाध्याय अपने कई फैसलों के लिए सुर्खियों में रहे हैं। इसके अलावा अपनी टिप्पणी व विचार को लेकर विवादों में भी रहे हैं।

उन्होंने बंगाल में मवेशी तस्करी मामला, शिक्षक भर्ती घोटाला, नगर पालिका नियुक्ति घोटाला, राशन घोटाला जैसे आधा दर्जन से अधिक भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सीबीआइ व ईडी जांच के आदेश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User