नशा मुक्ति अभियान के तहत जारंगडीह पंचायत सचिवालय से निकाला गया जागरूकता रैली

पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे आंगनबाड़ी सेविकाओं ने लिया भाग रैली के पुर्व पंचायत भवन के समक्ष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन राज्य सरकार द्वारा प्रसारित राज्य को नशा मुक्त अभियान के तहत नशा को ना, जिन्दगी को हां को लेकर मंगलवार को जारंगडीह उतरी पंचायत सचिवालय से पंचायत की मुखिया फिरोज खातून के न

Jun 25, 2024 - 09:42
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240625-WA0006.jpg

पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे आंगनबाड़ी सेविकाओं ने लिया भाग


रैली के पुर्व पंचायत भवन के समक्ष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राज्य सरकार द्वारा प्रसारित राज्य को नशा मुक्त अभियान के तहत नशा को ना, जिन्दगी को हां को लेकर मंगलवार को जारंगडीह उतरी पंचायत सचिवालय से पंचायत की मुखिया फिरोज खातून के नेतृत्व में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता सह प्रभात फेरी का आयोजन के साथ साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पंचायत समिति सदस्य अरुणा कुमारी उपमुखिया रुबी देवी के अलावे वार्ड सदस्य पुजा मुर्मु, जेएसएलपीएस सोनम सेन, आंगनबाड़ी सेविका शक्ति कुमारी, रिना देवी, अंजू देवी, सुनीता देवी, नेक प्रवीण, आरती देवी, निशा कश्यप सहायिका लक्ष्मी देवी, नीता देवी, बेबी देवी, गुड़िया देवी आदि मुख्य रूप से शामिल थे। कार्यक्रम कि शुरुआत पंचायत भवन परिसर में शपथ ग्रहण से किया गया इसके बाद यह जागरूकता रैली जारंगडीह बाजार होता हुआ 12 नंबर, रिवर साइड, टाटा ब्लॉक, माइन्स क्वार्टर प्रेम नगर आदि कालोनियो का भ्रमण कर नशा मुक्ति के स्लोगन के नारे लगाये गये तथा हाथों में नशा मुक्ति से संबंधित नारे लिखे तख्तीया पकड़ रखी थी। जागरूकता रैली का समापन वापस पंचायत सचिवालय लौट कर विधिवत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User