सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक की स्थिति नाजुक

बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र के एन एच 23 पर मोटर साईकल JH24J 6346 और साईकिल मे जोरदार टक्कर हो गया। जिसमें साईकिल सवार व्यक्ति को लगभग 25फीट तक रगड़ कर लेते गया। वही साईकिल सवार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वही ज्ञात हो की मोटर साईकिल सवार सुनील कुमार, पिता जगु महतो, उम्र 22वर्ष, जो बांगा

Jun 25, 2024 - 09:45
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240625-WA0008.jpg

बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र के एन एच 23 पर मोटर साईकल JH24J 6346 और साईकिल मे जोरदार टक्कर हो गया। जिसमें साईकिल सवार व्यक्ति को लगभग 25फीट तक रगड़ कर लेते गया। वही साईकिल सवार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वही ज्ञात हो की मोटर साईकिल सवार सुनील कुमार, पिता जगु महतो, उम्र 22वर्ष, जो बांगा पेटरवार का रहने वाला है, जो पेटरवार बाजार मे सब्जी बेच कर फिर दोबारा सब्जी लाने जा रहा था उसी क्रम मे चिनिया गढ़ा, टोला पतकी निवासी खिरोधर महतो, उम्र 52 वर्ष जो पेटरवार के रघुनाथ पुरम मे बिजली गोदाम मे खाना बनाने का काम करता था, जो सुबह दूध लाने के लिए साईकिल से बाजार जा रहा था। इसी क्रम मे तेजी से आ रहे मोटर साईकल सवार चपेट मे ले लिया। वही पेटरवार समुदायिक स्वास्थ केंद्र डॉ ज्योत्सना सिन्हा ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को बोकारो सदर एम्बुलेंश 108 से बेहतर ईलाज के लिए भेज दिया। वही पेटरवार थाना दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर मामले को दर्ज किया और साईकिल को अपने कब्जे मे ले लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User