न्यायिक कोर्ट में मामला विचारधीन होने पर भी दबंग विपक्षीयो ने जमीन का कराया फर्जी बैनामा

रायबरेली में जिला प्रशासन की उदासीनता व मनमानी के चलते दबंग भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यहाँ सदर तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी दबंग विपक्षोंयों ने पीड़ितों की जमीन पर फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। जिसको लेकर पीड़ित ने दर्जनों लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर

Mar 22, 2024 - 17:55
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-22-at-11.01.53-PM.jpeg

रायबरेली में जिला प्रशासन की उदासीनता व मनमानी के चलते दबंग भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। यहाँ सदर तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी दबंग विपक्षोंयों ने पीड़ितों की जमीन पर फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। जिसको लेकर पीड़ित ने दर्जनों लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 22 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे पतई मजरे बेलाभेला गांव के रहने वाले सुजीत पुत्र समरजीत ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दबंग विपक्षियों द्वारा जालसाजी करके फर्जी तरीके से उनकी जमीन का बैनामा करा लिया और जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है।

https://youtu.be/QsCXMIBWBPQ?si=3Pfhe-irZFLlwnaO

जिसको लेकर पीड़ित ने मामले का शिकायती पत्र सदर तहसील सहित थाने में दिया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई पीड़ित ने बताया कि मामला सदर तहसील के न्यायिक कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। फिर भी विपक्षियों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User