पुलिस ने एक ट्रक से 1028.16 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

कटेया, गोपालगंज :  कटेया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भठवाँ के समीप वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से लाई जा रही 1028.16 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।बताया जाता है कि पुलिस पदाधिकारी महावीर प्रसाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। तभी गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक से भारी

Feb 20, 2024 - 13:35
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240220-WA0021-1.jpg

कटेया, गोपालगंज :  कटेया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भठवाँ के समीप वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से लाई जा रही 1028.16 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि पुलिस पदाधिकारी महावीर प्रसाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। तभी गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है।पुलिस ने त्वरित  कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भठवाँ के समीप यूपी की तरफ से आने वाले वाहनों एवं लोगों की जांच शुरू कर दी। तभी एक ट्रक जिसमें दो लोग सवार थे आता दिखाई दिया।जिसे बल के सहयोग से रोककर उसमे सवार दोनों लोगों घेरा में लेकर ट्रक की तलाशी ली गई तो 1028.16 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।पुलिस ने बरामद शराब एवं ट्रक को जप्त करने के साथ ही घेरा में लिए गए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर थाने लाई और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत  में भेज दिया। गिरफ्तार शराब तस्कर वैशाली जिला अंतर्गत वैशाली थाना क्षेत्र के वैशाली निवासी राजन कुमार राय उर्फ पिंटू कुमार राय एवं सिवान जिला अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी विनोद राय बताए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User