पुस्तैनी जमीन को बचाने के लिए अधिकारीयों के दफ्तरों के लगा रहा चक्कर, डीएम से लगाई गुहार

रायबरेली में पीड़ित किसान पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित ने डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 2:30 बजे रायबरेली जनपद के डीह थ

Jun 28, 2024 - 13:41
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.27.40-PM.jpeg

रायबरेली में पीड़ित किसान पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित ने डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 2:30 बजे रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के मंगालपुर गांव के रहने वाले पीड़ित हरिश्चंद्र ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन दबंग विपक्षों द्वारा कब्जा कर रास्ता बनाया जा रहा है। जिसके लिए उसने संबंधित तहसील के अधिकारियों वा लेखपाल को शिकायती पत्र दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई सनी ना होने पर पीड़ित ने डीएम ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षियों से लगातार धमकी भी दे रहे हैं, लेकिन तहसील प्रशासन व पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User