जहरीले जंतु ने व्यक्ति काटा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

रायबरेली में जहरीले जंतु ने एक व्यक्ति को काट लिया, जिससे उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया। घटना आज दिनांक 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे के आसपास की है। यहां रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के अं

Jun 28, 2024 - 13:46
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-28-at-6.30.27-PM.jpeg

रायबरेली में जहरीले जंतु ने एक व्यक्ति को काट लिया, जिससे उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया। घटना आज दिनांक 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे के आसपास की है। यहां रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे मेहरबान पोस्ट लोधवारी गांव में, यहां के रहने वाले सत्यनारायण पुत्र काली दीन गुरुवार की रात करीब 12:00 अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर लघु संख्या करने के लिए गए थे, तभी किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया, काफी देर बाद जब पारिवारिक जनों को पता चला तो गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां जिला अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर एसके सिंह ने सत्यनारायण को मृत घोषित करते हुए सबको पुलिस की देखरेख में जिला अस्पताल के मर्करी वार्ड में रखवा दिया गया है। जिला अस्पताल चौकी की पुलिस ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है, वह आगे की कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User