मुंशीगंज औघड़ आश्रम के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुड़ गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे भदोखर थाना अध्यक्ष शिवाकांत पां

Jun 28, 2024 - 13:48
Updated: 2 years ago
0 0
2024_5image_15_29_380824995death.jpg

रायबरेली में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुड़ गई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे भदोखर थाना अध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के ही मुंशीगंज औघड़ आश्रम के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत का मामला सामने आया है। जिसको लेकर थाने की पुलिस टीम को भेज कर शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है। मृतक युवक की अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पहचान की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का मुख्य कारण पता चल पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User