पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने देशवासियों को दी 75वें गणतंत्र दिवस पर बधाई

कहा - लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा भारतीय संविधान की रक्षा में निहित राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश और देश के नागरिकों को बधाई दी है। सिंह ने अपने संदेश में कहा है, कि भारत दुनियां का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतांत्रिक मूल्

Jan 25, 2024 - 20:06
Updated: 2 years ago
0 0
mp-dig-vijay.jpg

राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश और देश के नागरिकों को बधाई दी है। सिंह ने अपने संदेश में कहा है, कि भारत दुनियां का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा भारतीय संविधान की रक्षा में निहित है। वर्तमान समय लोकतंत्र के समक्ष उत्पन्न हुई चुनौतियों का समय है और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करके ही इन चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। सिंह ने इस अवसर पर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा प्रकट की है, कि भारत के "गण" संविधान प्रदत्त "तंत्र" को समझेंगे और गणतंत्र की अक्षुण्णता बनाए रखने में अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User