संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं, देश व प्रदेश की शांति, उन्नति और समृद्धि में बने सहभागी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी भोपाल :- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने समस्त देश और प्रदेश वासियों को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सर्व समावेशी संविधान को समर्पित 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उप मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है, कि हम सभी

Jan 25, 2024 - 20:13
Updated: 2 years ago
0 0
sukla.jpg

भोपाल :- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने समस्त देश और प्रदेश वासियों को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सर्व समावेशी संविधान को समर्पित 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उप मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है, कि हम सभी संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और देश व प्रदेश में शांति, उन्नति और समृद्धि को सुनिश्चित करने में सहभागी बनें।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सुशासन और जन-कल्याण के कई अभियान चलाये हैं। हमारा प्रदेश बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आयुष्मान भारत योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सबके साथ, सबके विकास, सबके विश्वास और सबके प्रयास से हम सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। हमारा गणतंत्र श्रेष्ठ लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों का पोषक है। उन्होंने अमर स्वाधीनता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित होने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User