फुसरो : अमलो परियोजना के ब्लास्टिंग से गीरा सरकारी विधालय का दीवार, बाल बाल बचे विधालय के छोटे छोटे विधार्थी

सीसीएल ढोरी के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में हैवी ब्लास्टिंग के कारण फुसरो नगर परिषद के वार्ड नम्बर 6 अमलो बस्ती का राजकीय प्राथमिक विद्यालय का चारहदीवारी गिर गया। गनीमत रहा कि इस घटना में स्कूल में पढ़ने वाले सैकडों बच्चे बाल बाल बच गए। पूर्व पार्षद सह विस्थापित नेता कैलाश ठाकुर ने गिरे हुए चहरदीवा

Aug 07, 2024 - 14:45
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-07-at-7.22.09-PM.jpeg

सीसीएल ढोरी के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में हैवी ब्लास्टिंग के कारण फुसरो नगर परिषद के वार्ड नम्बर 6 अमलो बस्ती का राजकीय प्राथमिक विद्यालय का चारहदीवारी गिर गया। गनीमत रहा कि इस घटना में स्कूल में पढ़ने वाले सैकडों बच्चे बाल बाल बच गए। पूर्व पार्षद सह विस्थापित नेता कैलाश ठाकुर ने गिरे हुए चहरदीवारी का निरिक्षण किया। उन्होंने ढोरी महाप्रबंधक सहित परियोजना अधिकारी को दुरभाष पर जानकारी दियें। श्री ठाकुर ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमलो का समाने वाला चहरदीवारी 2022 को ब्लास्टिंग से गिर गया था। उस समय भी स्कूल प्रबंधन ने लिखित रूप से प्रबंधन को इसकी सूचना दिया था। उस समय के प्रोजेक्ट इंजीनियर और अभी के एसो सिविल मनोज कुमार ने स्वयं आकर देखें थे। उस समय कहा था कि मरम्मत बहुत जल्द करवा देंगे पर नहीं कियें। अब स्कूल का पीछे का दीवार भी गिर गया है। जिससे बच्चों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है, क्योंकि स्कूल के बिलकुल करीब तालाब भी हैं। इस बार प्रबंधन जल्द करवाई नहीं करेगा तो आऊटसोर्सिंग का काम बंद कर दिया जायेगा।

कहा कि बच्चों कि सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोल इंडिया चैयरमैन एवं सीसीएल सीएमडी का सोच विस्थापितों के लिए सकारात्मक हैं, परंतु इसके विपरित ढोरी क्षेत्र के सिविल विभाग विस्थापितों के घोर विरोधी हैं। अतिक्रमण क्वार्टर में सिविल विभाग लाखों करोड़ों रूपये कंपनी का खर्च करती हैं, लेकिन विस्थापितों के सरकारी विधालय सहित अन्य कार्यों में सिर्फ़ ओर सिर्फ कानून का पाठ पढ़ाते हैं। इसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। बताया कि इस संदर्भ में वरिये अधिकारियों के संज्ञान में भी दिया जायेगा। मौके पर प्रधानाचार्य कौशल कुमार सिंह, विधालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गीता देवी, पूर्व अध्यक्ष बिरजू रजवार, शिक्षक राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद थें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User