फुसरो : सुरक्षा विभाग तथा सीआईएसएफ के संयुक्त छापेमारी में लगभग 9 टन अवैध कोयला किया जब्त

सीसीएल ढोरी के सुरक्षा विभाग तथा सीआईएसएफ द्वारा सोमवार को अमलो रेलवे साइडिंग में संयुक्त छापेमारी की गई। यह छापेमारी सीसीएल ढोरी के महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम युईके के नेतृत्व में किया गया। इसमें लगभग 9 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया गया। सभी जब

Aug 07, 2024 - 14:52
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-07-at-7.25.39-PM.jpeg

सीसीएल ढोरी के सुरक्षा विभाग तथा सीआईएसएफ द्वारा सोमवार को अमलो रेलवे साइडिंग में संयुक्त छापेमारी की गई। यह छापेमारी सीसीएल ढोरी के महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम युईके के नेतृत्व में किया गया। इसमें लगभग 9 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया गया। सभी जब्त कोयले को कांटा कराकर कोल डिपो में डंप कराया गया। सभी कोयला को जब्त कर ट्रैक्टर से कांटा करा कर क्रेशर में डंप करा दिया गया। क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम युईके ने कहा कि यह छापेमारी कोयला चोरी पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा विभाग ने कमर कस रखी है। कोयला चोरी से देश के राजस्व की छती है। आज देश को ऊर्जा के लिए कोयले की अत्यंत आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि ढोरी क्षेत्र से कोयला चोरी पर पूर्ण रूप से विराम लगे। आने वाले दिनों में और भी छापेमारी की जाएगी। मौके पर सुरक्षा प्रभारी सिवचंद, मानिक दिगार, कन्हैया तिवारी, शंकर दास सहित सीआईएसएफ के एएसआई राम बिहारी, रंजीत राम सहित सुरक्षा विभाग के महिला और पुरुष जवान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User