फुसरो मे आरजी कर मेडिकल कॉलेज मे महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में निकाली गई कैंडल मार्च

मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी समाज के सदस्यो ने हाथो कैंडल व तख्ती लेकर हत्यारे को फांसी दो, वी वांट जस्टिस, ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मार्च वी-मार्ट से फुसरो बाजार होते हुए बेरमो थाना तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। समाज के ललित अग्रवाल, मनोज

Aug 20, 2024 - 13:13
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-20-at-6.26.58-PM.jpeg

मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी समाज के सदस्यो ने हाथो कैंडल व तख्ती लेकर हत्यारे को फांसी दो, वी वांट जस्टिस, ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मार्च वी-मार्ट से फुसरो बाजार होते हुए बेरमो थाना तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। समाज के ललित अग्रवाल, मनोज गोयल, सोनू अग्रवाल, हिमांशी अग्रवाल और भाजपा नेत्री अर्चना सिंह ने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके विरोध मे कैंडल मार्च निकाला गया। कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार हो गया है। पूरे देश में इस हत्याकांड का विरोध करते हुए लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। कहा कि इस अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने और समाज में महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने की भी मांग की है। कहा कि महिला डॉक्टर के साथ इस तरह की घटना होना शर्मनाक है। यह बहुत ही निंदनीय घृणित घटना है। इस कैंडल मार्च का उद्देश्य न केवल इस जघन्य अपराध के खिलाफ विरोध प्रकट करना है, बल्कि समाज में महिला सुरक्षा और न्याय की मांग को मजबूती से उठाना भी है। हम सभी पीड़िता के साथ खड़े हैं। कहा कि महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं है। सरकार को महिलाओं और डॉक्टर के लिए सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर दिलीप गोयल, नेमीचंद गोयल, सुमित बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, विकास मित्तल, प्रवीण अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User