फुसरो मे सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

मंगलवार को फुसरो शास्त्रीनगर निवासी मनोज सिंह सेल टेक्स के निवास स्थान पर सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भजन मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर राजेंद्र पांडेय

Aug 13, 2024 - 14:21
Updated: 2 years ago
0 0
kajsbahdg.jpg

मंगलवार को फुसरो शास्त्रीनगर निवासी मनोज सिंह सेल टेक्स के निवास स्थान पर सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भजन मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर राजेंद्र पांडेय ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। मनोज सिंह ने कहा कि फुसरो सहित विश्व के कल्याण की भावना से सुन्दर कांड पाठ का कार्यक्रम आयोजन किया गया। पाठ मे उज्जवल पाठक, राजेंद्र पाण्डेय, रमेश शर्मा, मिथलेश ठाकुर, नाल मास्टर करण कुमार,बैजू मास्टर असलम,संत सिंह आदि शामिल रहे। मौके पर कृष्ण कुमार, दिनेश सिंह, रूपेश कुमार, विशाल ठाकुर, नेहा सोनी, खुशबू सिंह, रीना वरणवाल, पुनम वरणवाल, सीमा देवी, मंजीषा देवी, मनोज सिंहा, कौशिक कुमार, विजय कुमार, अमन वरणवाल आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User