फुसरो में रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ

शुक्रवार शुरू हुआ यह रामचरितमानस पाठ शनिवार को 2 बजे भंडारा के साथ समाप्त होगी फुसरो स्थित पटेल नगर में 24 घंटे का रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ आचार्य बिरेन्द्र मिश्रा उर्फ शास्त्रीजी की देखरेख पंडितों की एक टीम द्वारा किया गया। मुख्य जजमान के रूप में अमरनाथ मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी अनीता मिश्रा शा

Mar 29, 2024 - 11:11
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-29-at-4.35.48-PM.jpeg

फुसरो स्थित पटेल नगर में 24 घंटे का रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ आचार्य बिरेन्द्र मिश्रा उर्फ शास्त्रीजी की देखरेख पंडितों की एक टीम द्वारा किया गया। मुख्य जजमान के रूप में अमरनाथ मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी अनीता मिश्रा शामिल हुई। शुक्रवार से शुरू हुआ यह रामचरितमानस पाठ शनिवार को 2 बजे तक भंडारा के साथ समाप्त होगा। फुसरो सहित आस-पास क्षेत्र मे सुख शांति की कामना करते हुए पटेल नगर स्थित अमरनाथ मिश्रा के आवास पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ से फुसरो के वातावरण में दिव्य शक्ति का वास होगा। जिससे प्रभु श्रीराम और हनुमान की कृपा से शहर में आनेवाली मुसीबत से लोगों को निजात मिलेगी और बेरमो क्षेत्र में खुशहाली होगी। इस राम चरित्र मानस पाठ में वीरेंद्र मिश्रा के अलावे इंद्र मोहन दुबे, प्रमोद पांडे, विक्रम पांडेय वंदना पांडे, आलोक पांडे, उज्जवल कुमार पाठक, अमर पाठक सहित नाल वादन करण करण, बैजू लहरी मास्टर शामिल है। कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश कुमार सिंह, रविंद्र कुमार ठाकुर, नजय मिश्रा, रंजू झा, शांति झा, आकृति कुमारी, अक्षिता कुमारी आदि दर्जनो लोग मुख्य रूप से शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User