मांदर की थाप पर झूमे प्राकृति प्रेमी

पेटरवार प्रखंड के पिछरी गांव में सरहुल पूजा समिति पिछरी की ओर से बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव सोल्लास मनाया गया। जेहरा स्थान में पूजा की गई। इसके बाद मांदर की थाप पर लोक नृत्य से समां बंध गया। ग्रामीण महिला-पुरुषों संग अतिथि भी थिरके। बेरमो विस क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने जल-जंगल-जमीन व

Mar 29, 2024 - 11:02
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-29-at-3.57.53-PM.jpeg

पेटरवार प्रखंड के पिछरी गांव में सरहुल पूजा समिति पिछरी की ओर से बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव सोल्लास मनाया गया। जेहरा स्थान में पूजा की गई। इसके बाद मांदर की थाप पर लोक नृत्य से समां बंध गया। ग्रामीण महिला-पुरुषों संग अतिथि भी थिरके। बेरमो विस क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने जल-जंगल-जमीन व विरासत को बचाते हुए विकास पर बल दिए जाने की बात कही। कहा कि बेरमो को मिलकर आगे बढ़ाना होगा, विकास का प्रकाश हर ओर फैलाना होगा। झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो, भाजपा जिला मंत्री वक्रिम सिंह, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, झामुमो के वरीय नेता घुनू हांसदा सहित अन्य अतिथि पहुंचे। नायके बाबा में सुरेश मुर्मू, शिव मुर्मू, रूपलाल मुर्मू व भदरू मुर्मू सहित अध्यक्ष शंकर मुर्मू, सचिव बिरेन टुडू, कोषाध्यक्ष रमेश टुडू व मुन्ना टुडू, उपाध्यक्ष रवि मरांडी, उप सचिव शंकर हेम्ब्रम, उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र हांसदा, सलाहकार अनिल मुर्मू, संगठन पदाधिकारी सुनील हांसदा, मीडिया प्रभारी शिवलाल बास्के एवं सोशल मीडिया प्रभारी परगन मुर्मू, सुबोध मुर्मू, मार्टिन नाग व रमेश टुडू शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User