बंद केपटी पावर से लोहा चोरी करते दो चोरो को किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे

लंबे समय बाद कथारा ओपी पुलिस को मिली बड़ी सफलताबेरमो : सीसीएल कथारा क्षेत्र के बंद पड़े कैप्टिव पॉवर प्लांट (सीपीपी) से लौह सामग्री चोरी करते दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।यह कामयाबी कथारा ओपी को लंबे समय बाद मिली है। चूंकि आज तक सिर्फ चोरी का लोहा ही पकड़ा जाता था लोहा

Feb 03, 2024 - 09:20
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240203-WA0032.jpg

लंबे समय बाद कथारा ओपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बेरमो : सीसीएल कथारा क्षेत्र के बंद पड़े कैप्टिव पॉवर प्लांट (सीपीपी) से लौह सामग्री चोरी करते दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।यह कामयाबी कथारा ओपी को लंबे समय बाद मिली है। चूंकि आज तक सिर्फ चोरी का लोहा ही पकड़ा जाता था लोहा चोर नही। उक्त जानकारी देते हुए कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि गोमियां थाना (कथारा ओपी) कांड क्रमांक-6/24 के आरोपी पेटरवार थाना के खेतको निवासी मोहम्मद मुमताज अंसारी के 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद रजा तथा अनवर हुसैन के 35 वर्षीय पुत्र नूर हसन को सीपीपी से लोहा चोरी करते लगभग एक टन लोहा सहित रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।ओपी प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भादवि की धारा-379,411,461/34 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User