बाल श्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने लिये रैली व हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन

रायबरेली में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के तहत 12 से 17 जून 2025 तक बाल श्रम निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके क्रम में आज आम जन मानस में बाल श्रम जैसी सामाजिक अभिशाप के प्रति जागरूक करने उनमें इस प्रथा से होने वाले सामाजिक हानि से अवगत कराये जाने हेतु एक रैली का आयोजन ज

Jun 14, 2025 - 09:40
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-14-at-12.11.21-AM.jpeg

रायबरेली में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के तहत 12 से 17 जून 2025 तक बाल श्रम निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके क्रम में आज आम जन मानस में बाल श्रम जैसी सामाजिक अभिशाप के प्रति जागरूक करने उनमें इस प्रथा से होने वाले सामाजिक हानि से अवगत कराये जाने हेतु एक रैली का आयोजन जनपद रायबरेली में किया गया। रैली कार्यालय सहायक श्रमायुक्त गांधी नगर रायबरेली से प्रारम्भ होकर विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कार्यालय सहायक श्रमायुक्त में समाप्त हुई। जिसमें स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी एवं स्थानीय आम जन सहित कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली में मिलिन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार एवं सदस्य बाल कल्याण समिति रायबरेली भी सम्मिलित हुए। रैली की अगुवाई कर रहे आर०एल० स्वर्णकार, सहायक श्रमायुक्त रायबरेली द्वारा मार्ग में मिलने वाले दुकानदारों एवं आम राहगीरों को भी बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अपने आस-पास ‘‘बाल श्रम’’ को रोकने के लिए प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया। इस रैली में कार्यालय के कर्मचारी अपने हाथो में प्ले कार्ड लिए रहे जिसमें ’’बाल मजदूर मुक्त जिला हमारा संकल्प बच्चे काम नहीं, पढ़ाई के लिए बने हैं। पढ़ेगा भारत, तभी बढ़ेगा भारत बचपन बचाओ, शिक्षा दिलाओ बाल श्रम अपराध है। समाज के लिए आप है एवं हम सब ने यह ठाना है, बाल मजदूरी हटाना है। जैसे नारों को प्रदर्शित कर ‘‘बाल श्रम’’ के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारियो, अगंतुको एवं आम जन मानस द्वारा बाल श्रम को रोकने का प्रयास करने का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर किये गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User