बरखापुर में बिजली कटौती को लेकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन

रायबरेली में भीषण गर्मी बढ़ने के बीच लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती से आम जनमानस एंव उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड नम्बर 1 में शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाको में हो रही अंधाधुंध बिजली कटाैती से हाहाकार मचा हुआ है। दिन-रात बिजली न आने से उपभोक्

Jun 14, 2025 - 09:32
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-14-at-12.11.19-AM-1.jpeg

रायबरेली में भीषण गर्मी बढ़ने के बीच लगातार हो रही बिजली की अघोषित कटौती से आम जनमानस एंव उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड नम्बर 1 में शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाको में हो रही अंधाधुंध बिजली कटाैती से हाहाकार मचा हुआ है। दिन-रात बिजली न आने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बिजली कटौती से लोगों में विद्युत निगम के लिए नाराजगी देखी जा रही है। विद्युत निगम द्वारा गर्मियों में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति के दावे किए थे, लेकिन निगम के।यह दावे हवा-हवाई हो गए। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में अघोषित बिजली कटौती से हर जनमानस परेशान है। दिन हो या रात लाइट गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को वार्ड नम्बर एक के रहने वाले उपभोक्ताओं ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी,की है।और विरोध में नारे लगाए गए हैं।यहां के रहने वाले संजय कुमार त्रिवेदी, अकास शर्मा, जीतू तिवारी, सुशील कुमार, विपुल, सोनू आदि ने विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की हैं। शहर में बिजली आपूर्ति का हाल बेहाल होता जा रहा है। यही हाल शहर के राणा नगर पर पिछले एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी है। कुछ ऐसा ही हाल तिलियाकोट पावर हाउस से जुड़े वह इलाके भी हैं के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से उपभोक्ताओं में निगम के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। यहाँ तक कि जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की इस व्यवस्था को बनाये रखने की है वह भी सीयूजी फोन नही उठाते।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User